सब को मेरा प्रणाम !
कल मेरा जन्मदिन था ... मैं अब ४ साल का हो गया हूँ | कल शाम को घर पर कुछ महेमान आये थे ... मैंने केक कटा था ... मुझे गिफ्ट भी मिले थे ... आइये आपको कुछ फोटो दिखता हूँ !
चलते चलते आप सब का बहुत बहुत धन्यवाद जो आप सब ने मुझे पर इतना प्यार और आशीष बरसाया ! कल पाबला अंकल के जन्मदिन वाले ब्लॉग पर और पापा की इस पोस्ट पर भी आप सब का प्यार मिला ! कल मुझे बहुत अच्छा लगा ... थैंक यू अल ! ऐसे ही आप सब का प्यार मिलता रहे ... और कुछ नहीं चाहिए ! फिर मिलूँगा ... बाय !
सब को प्रणाम !
आप को मालुम है ... आज न मेरे पापा और मेरी मम्मी की शादी की ५ वी सालगिरह है | सुबह सुबह दोनों ने बाबा और दादी के पैर छुए और फिर बाबा और दादी ने दोनों से कहा खूब खुश रहो ... फिर मैंने सब के पैर छुए तो सब ने मुझे बहुत बहुत प्यार किया |
अभी आपको पापा और मम्मी की फोटो दिखता हूँ ... शादी की ... देखोगे ?? देखोगे न ... मालुम है आप देखोगे !
है न बढ़िया फोटो ... पापा कह रहे थे मैं जब बड़ा हो जायूँगा तब मेरी भी शादी होगी ... तब आप सब भी चलना मेरे साथ ... मेरी बहु लाने ... वहां न हम सब खूब मज़े करेंगे ... मालूम है शादी में न खूब मज़ा आता है ... मैं जाता हूँ न यहाँ शादियों में तो खूब मज़ा करता हूँ ... डी जे पर डांस करना मुझे बहुत अच्छा लगता है |
अच्छा अब चलता हूँ ... बहुत काम है अभी मुझे ... आज न घर पर कुछ महेमान आ रहे है ... तो सब इंतज़ाम करना है मुझे ! अब मैं बड़ा हो रहा हूँ न तो घर के कामो में भी तो लगना पड़ता है न मुझे ... आप तो सब समझते ही हो |
ठीक है ...बाय ... फिर मिलेंगे !!
अरे देखो तो असली बात तो रह ही गयी ... आप लोग भी न मुझे बस बातो में लगा लेते हो ...
पापा और मम्मी आप दोनों को शादी की सालगिरह बहुत बहुत मुबारक हो ... आई लव यू ... माँ - पा |
प्रिय मित्रो ,
प्रणाम !
आइये आज आप सब को कार्तिक का एक विडिओ दिखाते ... अब की बार २६ जनवरी के दिन कार्तिक के स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम कार्तिक ने भी भाग लिया था ... यह विडिओ उस कार्यक्रम में दी गई कार्तिक की प्रस्तुति का है |
दिनांक २६/०१/२००१ को अपने स्कूल के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बाकी साथीयो के साथ डांस करते कार्तिक !
Subscribe to:
Posts (Atom)

















