कल मेरा ७ वां जन्मदिन था पर पूरे
दिन व्यस्त रहने के कारण पापा का ब्लॉग पर आना न हो पाया ... खैर कोई बात नहीं ...
इतनी भी देर नहीं हुई है कि मैं आप सब के प्यार से वंचित रहूँ |
तो आप सब भी हमारे बाकी परिवार के साथ साथ मुझ को अपना स्नेहाशीष दीजिये |
यह कार्तिक की बनाई हुई 'पेंटिंग' है - जिस का नाम कार्तिक ने 'बिल्डिंग' रखा है ..
यह
कार्तिक की बनाई हुई 'पेंटिंग' है - जिस का नाम कार्तिक ने 'सूरज , टेंट
और ज्वालामुखी' रखा है ... उस के हिसाब से पीला कोना सूरज का है ... दूसरे
लाल कोने मे ज्वालामुखी है और बीच मे एक टेंट है ...